Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमध्यप्रदेशमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचार

कुम्हरार में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, विधायक संजय गुप्ता ने किया उद्घाटन

*कुम्हरार में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, विधायक संजय गुप्ता ने किया उद्घाटन

*संजय गुप्ता बोले—प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में संगठन और सेवा भाव होता है सशक्त

*विचारधारा से लेकर मीडिया तक—प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को मिला व्यापक मार्गदर्शन*

 

प्रेस विज्ञप्ति

पटना,

दिनांक 28.03.2026

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026” के अंतर्गत कुम्हरार विधानसभा, पटना महानगर के हनुमान नगर मंडल एवं मुन्नाचक मंडल के कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय सीता स्वयंवर कम्यूनिटी हॉल में आरंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुम्हरार के माननीय विधायक एवं प्रदेश मंत्री श्री संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा उन्हें समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रेम रंजन पटेल ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार एवं उसकी मूल विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री दानिश इकबाल ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उपयोग, दुरुपयोग तथा आवश्यक सावधानियों के विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

अन्य सत्रों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजकुमार शर्मा, श्री संजय राय, श्री निशित राणा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजकिशोर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में कुम्हरार विधानसभा के प्रशिक्षण संयोजक मनोज कुमार ब्रह्मर्षि, चंद्रमणि सिंह, कात्यायनी वर्मा राजन, निरंजन सिंह, श्याम सुंदर रजक, अजय मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण वर्ग कल दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button