Trending Newsअरवलजहानाबादट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सड़क, सिंचाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्पों को सरजमींन पर उतारकर सराहनीय कार्य किया है 

प्रकाशनार्थ / प्रसारनार्थ

सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सड़क, सिंचाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्पों को सरजमींन पर उतारकर सराहनीय कार्य किया है

01 मार्च 2026:

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद संसदीय क्षेत्र में सड़क, सिंचाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्पों को सरजमींन पर उतारकर सराहनीय कार्य किया है। जहानाबाद में सड़कों का जाल बिछाने के लिए और ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए पहल की और अनुशंसा की स्वीकृति मिल गई है। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़क निर्माण की दिशा में लगभग सात सौ करोड़ रुपए की राशि से ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाने के संकल्पों को जहानाबाद लोकसभा के अंतर्गत जहानाबाद, घोसी मखदुमपुर कुर्था अरवल और अत्री विधानसभा में सड़कों के निर्माण के कार्य को पूरा किया जाएगा।

इसके लिए जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग छ सौ पचास (650) किलोमीटर सड़कों का निर्माण विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवंटित किए गए हैं जिससे ग्रामीण और बसावट सड़कों के निर्माण को एक नया आयाम मिलेगा। इन्होंने जहानाबाद, घोषी एवं मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 345 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की दिशा में अनुशंसा की है। जो मुख्य सड़क से गांव के सड़कों का निर्माण और मरमती का कार्य किया जाएगा। इसी तरह से

अरवल एवं कुर्था विधानसभा के अंतर्गत लगभग 180 किलोमीटर के सड़क के निर्माण और मरम्मती का कार्य, अतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 170 किलोमीटर सड़क के निर्माण और मरम्मती का कार्य पूरा किया जाएगा और इस दिशा में बिहार सरकार से गांव एवं बसावट की सड़कों के निर्माण और मरमती के लिए जो अनुशंसा की है उसे हर हाल में पूरा कराने का संकल्प लिया है।

इसी तरह से सिंचाई और खेती के लिए सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मखदुमपुर प्रखंड के उदेरा स्थान बराज से ग्राम महादेव बिगहा होते हुए मकरपुर पंचायत तक हिंगुआ पईन/ नहर का निर्माण हेतु बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अभिलंब निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने की दिशा में एक मजबूत पहल की है।

सांसद श्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि नहर और पईन के अभाव में लगभग 8 पंचायत के करीब 4350 हेक्टर भूमि पर कृषि और खेती के कार्य सिंचाई की सुविधा के अभाव में लोग वंचित है जिससे हजारों किसानों को भारी क्षति हो रहा है जहानाबाद के किसानों के हित में राज सरकार अभिलंब इस नहर पहन के निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर जहानाबाद के किसानों को कृषि और खेती के कार्य से वंचित होने से बचाए जिससे कि किसानों को आने वाले समय में कठिनाइयों से निजात मिल सके और कृषि उत्पादन के क्षेत्र में जहानाबाद को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पों को लेकर जहानाबाद के सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव किसानों के हित में सड़क निर्माण,सिंचाई की सुविधा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्यों को पूरा करने का अभियान छेड़ रखा और उसको पूरा करने के लिए इन्होंने संकल्प लिया है।

एजाज ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए जहानाबाद के 30 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाएं जाने हेतु बीपीसीएल के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सर परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट क्लास चलाने के लिए और छात्रों को डिजिटल एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर मुख्य सचिव को अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु अविलंब जहानाबाद जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी करने के लिए पत्राचार किया। जहानाबाद में हम लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए सड़कों का निर्माण, किसानों के हितों के लिए और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनके इस कदम की चारों ओर सराहना की जा रही है।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button