राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता फतो खान के इंतकाल ( निधन) पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरे रंजो गम ( शोक संवेदना) का इजहार किया है

शोक- संवेदना
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता फतो खान के इंतकाल ( निधन) पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरे रंजो गम ( शोक संवेदना) का इजहार किया है ; उनके सम्मान में राजद का झंडा आधा झुका दिया गया
पटना 9 दिसंबर 2025 :
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद के वरिष्ठ नेता और जहानाबाद अकलियती कमिटी के जिला अध्यक्ष मो शहरयार खान ऊर्फ फतो खान के इंतकाल (निधन) की सूचना मिलते ही उनके सम्मान में राजद का आधा झंडा में झुका दिया गया।
इनके इंतकाल (निधन) पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, जहानाबाद के सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता,श्री शिवचंद्र राम,मखदुमपुर के विधायक श्री सूबेदार दास,जहानाबाद विधायक श्री राहुल शर्मा, पूर्व विधायक श्री डॉ अनवर आलम, श्री सतीश दास, श्री सुदय यादव प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
नेताओं ने कहा कि इनके इंतकाल (निधन) से राजद को अपुरणीय क्षति हुई है। ये कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार, मृदुभाषी और कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए थे, इनकी यादें हमेशा रहेगी।
नेताओं ने रंजो गम का इजहार करते हुए दुआ की है कि अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे। और उनके अहले खाना को सब्रे जमील अता करे।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता,
राजद, बिहार



