लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रूपक कुमार ने बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार मुलाक़ात की।

पटना 24 दिसंबर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रूपक कुमार ने बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार मुलाक़ात की।
यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में हुई, जिसमें खेल, युवाओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक परिदृश्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर रूपक कुमार ने संगठनात्मक गतिविधियों और खेल जगत से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
श्री अवधेश नारायण सिंह ने रूपक कुमार को आगे की राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं और खेल से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी राजनीति को नई दिशा देती है।
मुलाक़ात के बाद रूपक कुमार ने कहा कि यह भेंट उनके लिए प्रेरणादायी रही और इससे उन्हें जनसेवा व संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का उत्साह मिला।