Trending Newsदिल्लीदेशपटनाबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नीतीश सरकार के सात निश्चय-3 से समृद्धि की राह, जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत – अंजुम आरा

 

नीतीश सरकार के सात निश्चय-3 से समृद्धि की राह, जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत – अंजुम आरा

07 फरवरी 2026, पटना

 

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार का सात निश्चय-3 के तहत राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खुलने वाले नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित जीविका दीदियों को आवंटित किया जाएगा। यह निर्णय न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को सशक्त करेगा, बल्कि जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

अब तक करीब 39 हजार गांवों में से करीब 25 हजार गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है और शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के भीतर समितियों के गठन का निर्देश दिया गया है। इससे पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिलेगा, उनकी आय में वृद्धि होगी और राज्य में दुग्ध उत्पादन को नई गति मिलेगी। सात निश्चय-2 के तहत सभी प्रखंडों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों की स्थापना के बाद अब सात निश्चय-3 के अंतर्गत राज्य की सभी पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने का फैसला राज्य के दुग्ध उत्पादकों एवं उसके विपणण से जुड़े लोगों को आर्थिक तौर पर सशक्त करने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि डेयरी व्यवसाय के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, पलायन में कमी आएगी और गांवों में ही आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से आम लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए राज्यवासियों के जीवन में समृद्धि लाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सोच स्पष्ट है कि विकास का वास्तविक लाभ महिलाओं तक पहुंचे और वे आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी कर अपने गांव की समृद्धि की भागीदार बनें।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button