पटनाब्रेकिंग न्यूज़

देशभर में ‘सुशासन’ माॅडल के प्रतीक हैं नीतीश कुमार – उमेश सिंह कुशवाहा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
देशभर में ‘सुशासन’ माॅडल के प्रतीक हैं नीतीश कुमार – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 17 नवम्बर 2025
बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को जारी अपने बयान में श्री नीतीश कुमार को ‘सुशासन’ माॅडल का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को कुशासन के अंधकार से निकालकर विकास और प्रगति की उस गगनचुंबी ऊँचाई पर पहुंचाया, जिसकी कल्पना भी पूर्ववर्ती दौर में असंभव मानी जाती थी।
श्री कुशवाहा ने कहा कि श्री नीतीश सरकार ने उम्मीद खो चुकी जनता के भीतर विश्वास और आशा की नई किरण जगाई। उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि दो दशकों के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सुशासन के बाद बिहार की जनता ने एक बार फिर भारी जनसमर्थन के साथ श्री नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया और उन्हें पुनः नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने पूरी ताकत लगाकर झूठ और दुष्प्रचार के सहारे जनता को बरगलाने का हर हतकंडा अपनाया, लेकिन अंततः नतीजा सच्चाई और सुशासन के पक्ष में ही आया। यह इस बात को सिद्ध करता है कि जनता का अटूट भरोसा न सिर्फ श्री नीतीश कुमार पर कायम है, बल्कि दिनों-दिन और अधिक प्रगाढ़ होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार नए कार्यकाल में विकास की नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। डबल इंजन की केंद्र और राज्य सरकार के साझा समन्वय से आने वाले पाँच वर्षों में बिहार देश के शीर्ष दस समृद्ध राज्यों में शामिल होगा।

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

2/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button