Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

लोगों की मांग पर कांग्रेस पार्टी ने बढ़ाई टैलेंट हंट के लिए आवेदन की तारीख

भाजपा के छल से निराश लोगों का कांग्रेस की तरफ झुकाव: राजेश राम

 

*लोगों की मांग पर कांग्रेस पार्टी ने बढ़ाई टैलेंट हंट के लिए आवेदन की तारीख

*भाजपा के छल से निराश लोगों का कांग्रेस की तरफ झुकाव: राजेश राम

*आवेदन की तारीख बढ़ाना हमारे नेतृत्व की सफलता: अभय दुबे

*पटना 23 मार्च 2026*

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में चल रहे नैशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पार्टी ने अब 30 मार्च तक आवेदन का अवसर दिया है। इसके बाद प्रतियोगिता आयोजित कर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने ये जानकारी दी है। इससे पहले 17 फरवरी को आवेदन की आखिरी तारीख थी। 17 फरवरी तक जिन लोगों ने आवेदन किए थे उनकी प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि लगन और रमज़ान की वजह से कई लोग प्रतियोगिता की निर्धारित तारीख को शामिल नहीं हो पाए। ऐसे लोग लगातार एक बार और अवसर देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग किसी वजह से आवेदन ही नहीं कर पाए थे उनके कॉल भी आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी एक बार और आवेदन खिड़की खोल रही है और लोगों के सामने अवसर उपलब्ध करवा रही है।

प्रेस वार्ता में टैलेंट हंट के बिहार प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि लगातार आ रहे फोन कॉल ये बता रहे हैं कि बिहार का युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़कर राज्य की बीस वर्षों की जड़ता को खत्म करना चाहते हैं। इन्हीं युवाओं की मांग पर टैलेंट हंट कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। ये पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं।

इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि 2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा देने वालों ने बिहार के साथ छल किया है। जनता इनसे ऊब गई है और परिवर्तन के लिए कांग्रेस की तरफ देख रही है।

प्रेस वार्ता में पार्टी के मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ , टैलेंट हंट के राज्य संयोजक असित नाथ तिवारी, चंद्रभूषण राजपूत, प्रवक्ता पंकज यादव, कमल कमलेश ,नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button