Trending Newsउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की 141वीं स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने लिया लोकतंत्र की मजबूती का प्रण, सदाकत आश्रम से गांधी मूर्ति तक निकाली पदयात्रा

आगामी 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की होगी शुरुआत: राजेश राम*

*कांग्रेस की 141वीं स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने लिया लोकतंत्र की मजबूती का प्रण, सदाकत आश्रम से गांधी मूर्ति तक निकाली पदयात्रा

*आगामी 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की होगी शुरुआत: राजेश राम*

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने ऐलान किया, मनरेगा बचाओ अभियान की होगी शुरुआत*

*पटना, रविवार, 28 दिसंबर 2025*

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 141वां स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवा दल का 102वां दल दिवस आज दिनांक 28 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस का ध्वज फहराया तथा कांग्रेस सेवा दल को नया ध्वज सौंप, झंडे की सलामी ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मौजूद सभी कांग्रेसजनों को लोकतंत्र की मजबूती और संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा दिलवाया। साथ ही कांग्रेस का संकल्प दोहराया।उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रदेश कांग्रेस आगामी 5 जनवरी से प्रदेश भर में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ की शुरुआत करेगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के बारे में उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि भारत के संविधान से प्राप्त काम का अधिकार है, जिसकी रक्षा हर हाल में की जाएगी। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों को शपथ दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीण मज़दूरों के सम्मान, रोज़गार, मज़दूरी तथा समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगी और मांग-आधारित रोज़गार व ग्राम सभा के अधिकारों की रक्षा करेगी। साथ ही मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम मिटाने तथा मज़दूरों के अधिकारों को ख़ैरात में बदलने की किसी भी साज़िश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गांधी मूर्ति गांधी मैदान में कहा कि संविधान और लोकतंत्र पर पूर्ण विश्वास रखते हुए कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाने, मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा करने और गांव-गांव तक अपनी आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेती है।

मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी एवं सेवा दल द्वारा पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम से गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम , विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा , बिहार के सह प्रभारी शाहनवाज आलम एवं कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने किया।

पदयात्रा के दौरान राजेंद्र बाबू की समाधि स्थल बांस घाट पर जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान आम जनता से कांग्रेस नेतागण मनरेगा कानून के रक्षार्थ एकजुट होने की अपील करते हुए जनसंपर्क भी किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम, तौकीर आलम, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री डा0 शकील अहमद खान, कृपानाथ पाठक, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, अभिषेक रंजन, विधान पार्षद राजीव कुमार, अमित कुमार टुन्ना, प्रमोद कुमार सिंह, विनोद यादव , जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवीण सिंह कुशवाहा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, असित नाथ तिवारी, डा0 संजय यादव, गुंजन पटेल, कुमार आशीष, शिव प्रकाश गरीब दास, शशि रंजन, चन्द्रभूषण राजपूत, कमल कमलेश, शशांत शेखर, अरविन्द लाल रजक, रौशन कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, शरवत जहां फातिमा, साधना रजक, मिन्नत रहमानी, मनोज शर्मा, अभिषेक सिंह, मिथिलेश कुमार निषाद नीतू निषाद, शशि भूषण पंडित मृणाल अनामय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार वाल्मीकी, विश्वनाथ बैठा, हसीब अनवर, राहुल पासवान, नलिनी रंजन झा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, हीरा सिंह वग्गा, अमित आनन्द, महेश यादव, सुनील कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद,रूपम यादव, उदय चन्द्रवंशी, फिरोज हसन, विमलेश तिवारी,रामसागर पाण्डेय, अखिलेश्वर सिंह, विशाल यादव,, राजेन्द्र चैधरी, किशोर कुमार, अशोक यादव, गोरख रजक, रमा शंकर कुमार पान, मुन्द्रिका यादव, डा0 राशीद फाकरी, इन्द्रजीत चन्द्रवंशी, सिद्धार्थ क्षत्रिय, शाहाबुद्दीन,अनिल पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं सेवादल के सदस्य मौजूद रहें।

राजेश राठौड़

चेयरमैन , मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

3.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button