आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

बेगूसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष की माता और पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राज ऋषि राय के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य ने जताया शोक

*बेगूसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष की माता और पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राज ऋषि राय के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य ने जताया शोक

*पटना. रविवार, 04 जनवरी 2026

आज बेगूसराय के दौरे पर पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन की माता के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर जाकर जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन और परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रदान किया।

साथ ही बक्सर जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राज ऋषि राय के 76 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन पर गहरा दुःख जताते हुए उन्होंने कहा कि वें आजीवन कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के प्रति समर्पित रहें। उम्र के इस पड़ाव पर भी वें लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहें। रेडक्रॉस सोसायटी और रोटरी क्लब में भी लगातार सक्रिय रहें। उनके पुत्र रानू सिंह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के सक्रिय राजनीति में रहें हैं। उनके परिजनों को ईश्वर इस दुःख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें।

राज ऋषि राय के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय ने गहरा शोक जताया।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

2.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button