Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनता दल (यू) के प्रखंड/नगर परिषद/सेक्टर अध्यक्षों का संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

जनता दल (यू) के प्रखंड/नगर परिषद/सेक्टर अध्यक्षों का संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

24 फरवरी 2026, पटना।

जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश में प्रखंड/नगर परिषद/सेक्टर अध्यक्षों के संगठनात्मक चुनाव दिनांक 20 फरवरी से 23 फरवरी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बिहार में संगठन चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत से अधिक पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होना कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रखंड/नगर परिषद/सेक्टर अध्यक्षों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगी।

जनता दल (यू) का यह संगठनात्मक चुनाव पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलेगी।

अंत में निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button