

28 फरवरी 2026, पटना।
जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष पद हेतु संगठनात्मक चुनाव कल प्रदेशभर में आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
जिला चुनाव पदाधिकारी एवं जिला चुनाव प्रेक्षक सभी जिलों में पार्टी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
आकस्मिक कारणों के चलते मधेपुरा, सहरसा एवं नालन्दा में चुनाव प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदेश चुनाव पदाधिकारी द्वारा जल्द दी जाएगी।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



