Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पूर्वी चंपारण में जदयू सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन घर-घर तक जदयू को पहुंचाने का संकल्प लें कार्यकर्ता – उमेश सिंह कुशवाहा

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पूर्वी चंपारण में जदयू सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन घर-घर तक जदयू को पहुंचाने का संकल्प लें कार्यकर्ता – उमेश सिंह कुशवाहा

19 दिसम्बर 2025

बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्वी चंपारण जिले में आयोजित ‘‘सदस्यता अभियान कार्यक्रम 2025-28’’ में शिरकत की। उन्होंने जिले के प्रमुख नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं को जनता दल (यू0) की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान 2025-28 में पूरे जोर-शोर से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता तक पहुंचाएंगे। हर घर तक माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों तथा जनता दल (यू0) की न्याय के साथ विकास की विचारधारा को पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

श्री कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जदयू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा0 भीमराव अंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डा0 राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए समाज की अंतिम पंक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ कर रहा है, जिससे बीते दशकों में बिहार ने नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 2025-28 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाकर नए साथियों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़कर जदयू परिवार का विस्तार और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाना है।

साथ ही, इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्वी चंपारण जिले में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया तथा जीत की बधाई दी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button