
जदयू जांच समिति के समक्ष विभिन्न जिलों के पार्टी पदाधिकारियों ने रखा अपना पक्ष
12 दिसम्बर 2025
शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जदयू जांच समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न जिलों के वे पार्टी पधाधिकारी, जिन पर विधानसभा चुनाव के समय पार्टी एवं एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ गठबंधन-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप था, उन्होंने समिति के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा।
बैठक में समिति के संयोजक, पूर्व सांसद एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, समिति के सदस्य मुख्य प्रवक्ता सह माननीय विधानपार्षद श्री नीरज कुमार तथा मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार ने सभी प्राप्त परिवादों पर क्रमवार विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान प्रत्येक शिकायत की सम्यक् पड़ताल तथा प्राप्त रिपोर्टों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। समिति ने सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव


