पटनाब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की जनता ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई : विनोद तावड़े*

‎*युवा, किसान और महिलाओं ने दिल खोलकर एनडीए को आशीर्वाद दिया : विनोद तावड़े*

‎*बिहार की जनता ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई : विनोद तावड़े*

‎*एनडीए बिहार के विकास की रफ्तार को और बढ़ाएगी: विनोद तावड़े*

‎पटना, 14 नवंबर। बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने आज विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत को लेकर बिहार के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा, किसान और महिलाओं ने दिल खोलकर एनडीए को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहिए, जनता आशीर्वाद देगी , यही एनडीए की नीति है।

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और नीतीश सरकार कल्याणकारी योजनाओं के जरिये लोगों का प्रमाणिकता के साथ विकास करती रही। ऐसा नहीं है कि ये योजनाएं चुनाव के समय लाए गए।

‎आज के नतीजे को देखें तो कहा जाता है कि 30 सीटें ऐसी हैं जो मुस्लिम और यादव बहुल हैं और वहां पर एनडीए जीती है। अति पिछड़ा समाज बहुल 110 सीटें जीती हैं। बिहार की जनता ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह जीत बिहार को आगे ले जाएगी।

‎उन्होंने कहा कि बिहार में पलायन कम हुआ है, लोगों ने यह भी देखा है। लालू यादव और तेजस्वी यादव का सभी परिवारों को नौकरी देने का नारा लोगों ने नकार दिया।

‎इस चुनाव में किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई और किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हुआ। यह जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सच जानती है। यही कारण है कि यहां की जनता झूठे नारों के पीछे नहीं भागी।

‎ उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी को भी नकार दिया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि एनडीए विकास की रफ्तार को और बढ़ाएगी।

‎इस प्रेस वार्ता में भाजपा के सांसद भीम सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी मौजूद रहे।

1.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button