दिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

बिहार में जातीय और क्षेत्रीय ध्रुवीकरण की कोशिशें, राजनीति को भटकाने का असफल प्रयाश

  1. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

 

बिहार में जातीय और क्षेत्रीय ध्रुवीकरण की कोशिशें,

राजनीति को भटकाने का असफल प्रयाश

 

पटना, 12/12/2025

विपक्षी पार्टियां चुनाव के बाद एक बार फिर समाज को जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने की साजिश में लगे हैं। विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे वास्तविक मुद्दों पर अपनी विफलता छिपाने के लिए ये दल जातीय भावनाओं को भड़काने का हथकंडा अपना रहे हैं। लेकिन सच यह है कि बिहार की जनता अब इस पुरानी, फटी हुई राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है

आज जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में राज्य तेजी से उद्योग, महिला उद्यमिता, बुनियादी ढांचा, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष का जातीय ध्रुवीकरण का खेल सिर्फ उनकी हताशा, दिशाहीनता, और विकास विरोधी प्रवृत्ति को उजागर करता है।

विपक्ष न तो विकास पर कोई ठोस प्रस्ताव दे पा रहा है, न रोजगार पर कोई योजना प्रस्तुत कर पा रहा है। इनके पास न विज़न है, न नेतृत्व, न एजेंडा, इसीलिए समाज में विभाजन पैदा कर सत्ता हासिल करने की कोशिश करते रहे हैं। यह बिहार की राजनीतिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द—दोनों के लिए घातक है।

बिहार की जनता अब यह अच्छी तरह समझ चुकी है कि जातीय नारों से न रोज़गार मिलता है, न उद्योग आता है। क्षेत्रीय उकसावे से न सड़क बनती है, न बिजली आती है, नकारात्मक राजनीति केवल राज्य को पीछे ले जाती है। एनडीए सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है: विकास, स्थिरता और सामाजिक समरसता। इसी मार्ग पर राज्य आगे बढ़ रहा है, और जनता इस सकारात्मक राजनीति का साथ दे रही है। जो लोग बिहार को फिर से जाति-सम्प्रदाय के दलदल में धकेलना चाहते हैं, उन्हें जनता पहले ही कई बार सबक सिखा चुकी है और आगे भी देगी।

_ प्रेम रंजन पटेल

प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button