Trending Newsदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक, सौभाग्यशाली और गौरव का समय।

पटना, 6 मार्च 2026

माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी का राज्यसभा के लिए नामांकन कर केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय, बिहार की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के साथ राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को भी नई गति प्रदान करेगा। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और संतुलित नेतृत्व का लाभ अब राष्ट्रीय नीति निर्माण में होगा, जिससे बिहार के हितों को और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा।

साथ हीं बिहार के ऊर्जावान युवा नेता नितिन नविन जी का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना और राज्यसभा में नामांकन के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनना पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है। युवा नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक अनुभव के साथ वे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को नई दिशा देने के साथ-साथ बिहार की जन आकांक्षाओं को मजबूती प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय, अनुभवी और लोकप्रिय नेता नंद किशोर यादव जी को राज्यपाल के महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया जाना भी बिहार के लिए गर्व का विषय है। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के कारण वे संवैधानिक पद की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह बिहार के लिए अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक स्थिति है कि राज्य से जुड़े अनुभवी, दूरदर्शी और समर्पित नेता राष्ट्रीय राजनीति के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इससे न केवल बिहार की राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि विकास, आधारभूत संरचना, उद्योग, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य को अधिक अवसर और सहयोग प्राप्त होगा।

बिहार ने हमेशा देश को सशक्त नेतृत्व देने की परंपरा निभाई है। आज भी राज्य के ये सम्मानित नेता राष्ट्रीय मंच पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आने वाले समय में इनके अनुभव, नेतृत्व और समन्वय से बिहार की प्रगति और विकास को नई गति मिलेगी तथा राज्य देश के विकास की धारा में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

बिहार की जनता को विश्वास है कि इन सभी सम्मानित नेताओं के संयुक्त प्रयासों से राज्य के विकास, सामाजिक समरसता और आर्थिक उन्नति के नए आयाम स्थापित होंगे और बिहार निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

_ प्रेम रंजन पटेल

प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button