Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

“नीतीश का अनुभव – बिहार और देश का विश्वास, विकास की रफ्तार अब और तेज।”

 

पटना, 9 मार्च 2026

मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के राज्यसभा जाने के ऐतिहासिक निर्णय से बिहार उनके अभिभावकत्व में अपने विकास को और आगे बढ़ायेगा। उनके इस निर्णय से जहाँ विकास और सुशासन की राजनीति को नई मजबूती मिलेगी, वहीं विपक्ष पूरी तरह से सदमे और भ्रम की स्थिति में दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पिछले दो दशकों में बिहार को जिस विकास को नई दिशा दी है, वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन चुका है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जो परिवर्तन हुआ है, उससे बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदलने का काम किया है।

नीतीश कुमार जी का राज्यसभा के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीति व नीति निर्धारण में सक्रिय होना बिहार के लिए गौरव और अवसर दोनों लेकर आयेगा। उनके अनुभव, दूरदर्शिता और विकास के मॉडल का लाभ अब पूरे देश के साथ बिहार को और अधिक मिलेगा, साथ हीं बिहार में उनके द्वारा तय किये गए विकास के एजेंडे को सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का काम भी करेगी।

एनडीए स्पष्ट रूप से मानती है कि नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास के जिस नक्शे पर आगे बढ़ाया है, उसी मार्ग पर चलते हुए राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा। उनके मार्गदर्शन और निर्देशों का पालन करते हुए सरकार बिहार में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नीतियों को और मजबूत करेगी।

विपक्ष के पास न तो कोई ठोस नीति है और न ही कोई विकास का विजन। यही कारण है कि नीतीश कुमार जी के इस दूरदर्शी निर्णय से वे घबराए हुए हैं। लेकिन जनता सब कुछ देख और समझ रही है। बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन की राजनीति के साथ है।

एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती रहेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सपनों के बिहार को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

_ प्रेम रंजन पटेल

प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button