
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
भ्रष्टाचार की दुकान’ कांग्रेस, शीर्ष नेतृत्व तक लेते टिकट के लिए पैसे।
कांग्रेस में नैतिकता और पारर्दशिता केवल बेमानी बात।
पटना, 10 मार्च 2026
हरियाणा कांग्रेस की प्रमुख महिला नेत्री द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रमुख व शीर्ष नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोपों ने कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे कथित भ्रष्टाचार और टिकट की सौदेबाजी की राजनीति के साथ असली चेहरा उजागर कर दिया है। महिला नेत्री ने खुलकर कहा है कि कांग्रेस में चुनावी टिकट देने के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन इसके बावजूद टिकट नहीं दिया गया। यह आरोप किसी एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तक सवाल खड़े करता है।
नेत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, कोडिकुन्नील सुरेश ने अपने निजी सहायकों के माध्यम से टिकट के लिए पैसे लिए। यदि यह सच है तो यह देश की राजनीति के लिए बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस की राजनीति अब सिद्धांतों और विचारधारा पर नहीं बल्कि पैसों और सौदेबाजी पर चल रही है।
यह वही कांग्रेस है जो वर्षों तक नैतिकता और पारदर्शिता की बात करती रही, लेकिन आज उसके भीतर ही भ्रष्टाचार और दलाली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। जिस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही ऐसे आरोप लगने लगें, वहां संगठन की स्थिति और राजनीतिक संस्कृति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
यह भी साफ हो गया है कि कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं रह गई है। जमीनी स्तर पर वर्षों से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर टिकट का खेल बंद कमरों में तय किया जाता है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि कांग्रेस आखिर किस नैतिक आधार पर राजनीति करने का दावा करती है।
देश की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। यही कारण है कि लगातार चुनावों में कांग्रेस की जमीन खिसकती जा रही है और जनता का भरोसा उससे उठता जा रहा है। जिस पार्टी के भीतर ही विश्वास और पारदर्शिता का संकट हो, वह देश और जनता के विश्वास की बात कैसे कर सकती है।
इन गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। यदि आरोप सही हैं तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
स्पष्ट है कि कांग्रेस की राजनीति का वास्तविक चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। आने वाले समय में जनता ऐसी पार्टियों को पूरी तरह नकार देगी जो लोकतंत्र को सेवा का माध्यम बनाने के बजाय उसे सौदेबाजी और भ्रष्टाचार का मंच बना देते हैं।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा



