राष्ट्रीय जनता दल की जांच टीम सारण जिला के दरियापुर में पुतुल कुमारी की हत्या के तथ्यों की जांच और कार्रवाई हेतु दौरा करेगी : एजाज अहमद

राष्ट्रीय जनता दल की जांच टीम सारण जिला के दरियापुर में पुतुल कुमारी की हत्या के तथ्यों की जांच और कार्रवाई हेतु दौरा करेगी : एजाज अहमद
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के राज्य मुख्यालय को यह जानकारी मिली है कि सारण जिलान्तर्गत दरियापुर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव के निवासी श्री शिवनाथ राय एवं श्रीमती उषा देवी की पुत्री पुतुल कुमारी की आंध्र प्रदेश के मंडापेटा स्थित एक फर्नीचर कपंनी एक कर्मचारी के आवासीय ठिकाने में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि पुतुल कुमारी दिनांक 27 फरवरी, 2026 को दोपहर करीब 01ः00 बजे घर से कोचिंग के लिए पटना को निकली थी। किन्तु, दिनांक 09 मार्च, 2026 को रहस्यमय परिस्थिति में उसकी मृत्यु हो गई। यह भी बताया गया है कि जिस संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है, उसके अनुसार पुतुल कुमारी ने अपनी गर्दन में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह एक गंभीर संदेहास्पद परिस्थिति है। इस संबंध में आंध्र प्रदेश के मंडापेटा टाउन थाना में कांड संख्या-44/2026 अंकित किया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि पुतुल कुमारी एक सोनू कुमार लड़का के साथ वहां रहती थी, जो मंडापेटा (आंध्र प्रदेश) में स्थित एक कारखाना में विगत 05 माह से राजमिस्त्री के रूप में काम करता था। मामला अत्यंत ही जटिल एवं गंभीर है। अतएव ऐसी परिस्थिति में मृतिका पुतुल कुमारी एवं उनके परिवार को उचित न्याय मिलना चाहिए। इसकी स्थलीय जांच व सूक्ष्म विष्लेषण करने के लिए विचारोपरान्त राष्ट्रीय जनता दल आपके प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने एक जांच कमिटी श्री जितेन्द्र राय, पूर्व मंत्री सह माननीय विधायक की अध्यक्षता में गठित की गई है। जिसमें बतौर सदस्य श्री रणविजय साहू, प्रधान महासचिव सह माननीय विधायक, श्री सुरेन्द्र राम, पूर्व मंत्री सह माननीय विधायक, डाॅ0 करिश्मा राय, माननीय विधायक,श्री अरविन्द कुमार सहनी, प्रदेश अध्यक्ष राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ , श्रीमती अनीता भारती, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ ,राजद, बिहार श्रीमती मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी, राजद, बिहार
श्री सुनील राय, जिलाध्यक्ष, सारण जिला इकाई, राजद संयोजक,
मो0 जिलानी मोबिन, जिला प्रधान महासचिव, सारण जिला इकाई, राजद -सदस्य
एजाज ने बताया कि जांच कमिटी के कल दिनांक 25 मार्च, 2026 को स्थलीय जांच तथा मृतक परिवार सहित अन्य संबंधित लोगों से मिलकर मामले की जांच करने एवं तथ्यों को संग्रहित व संकलित करने हेतु सुनिश्चित कार्रवाई की जायेगी । जांच कमिटी के द्वारा स्थानीय एवं जिला पुलिस का समुचित सहयोग प्राप्त करने हेतु उन्हे तथ्यों से अवगत कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करवाना अपनी भूमिका निभाएं।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल ,बिहार



