पटनाब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव में रिकाॅर्डतोड़ मतदान, नीतीश कुमार के प्रति अपार जनविश्वास का प्रतीक: उमेश सिंह कुशवाहा

 

बिहार चुनाव में रिकाॅर्डतोड़ मतदान, नीतीश कुमार के प्रति अपार जनविश्वास का प्रतीक: उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 11 नवम्बर 2025

 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में हुई बंपर वोटिंग पर जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहारवासियों को बधाई दी और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश की जनता ने लोकतंत्र के प्रति अपनी गहरी आस्था, सजगता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह रिकाॅर्डतोड़ मतदान माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति जनता के अपार विश्वास और अटूट समर्थन का जीवंत प्रमाण है। बीते बीस वर्षों में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। यही कारण है कि आज बिहार का हर वर्ग और हर क्षेत्र की जनता पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए सरकार की वापसी के लिए एकजुट होकर मतदान कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में एकजुट होकर मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब राज्य पीछे मुड़कर देखने वाला नहीं है। 14 नवंबर को बिहार की जनता अपने मत से सुशासन, प्रगति और विश्वास की नई कहानी लिखने जा रही है। जनता का यह अभूतपूर्व जनसमर्थन आने वाले दिनों में बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button