अररियाअरवलउत्तरप्रदेशउत्तराखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटना

वर्चुअल माध्यम से जद (यू) के महासदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक’

विधानसभा चुनाव परिणाम की तरह सदस्यता अभियान को भी ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता’’ - संजय कुमार झा

 

‘‘वर्चुअल माध्यम से जद (यू) के महासदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक’

‘‘विधानसभा चुनाव परिणाम की तरह सदस्यता अभियान को भी ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता’’ – संजय कुमार झा

‘‘निर्धारित समय-सीमा में हासिल होगा 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य’’ – उमेश सिंह कुशवाहा

19 जनवरी 2026, पटना।

जद (यू) के ‘‘महासदस्यता अभियान 2025-28’’ की समीक्षा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति तथा माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से सभी माननीय सांसदगण, विधानमंडल दल के माननीय सदस्यगण, पार्टी के पूर्व प्रत्याशीगण, जिला प्रभारीगण, जिलाध्यक्षगण/कार्यकारी जिलाध्यक्षगण, नगर अध्यक्षगण, विधानसभा प्रभारीगण तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षगण शामिल हुए।

सदस्यता अभियान की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव परिणाम ने विपक्ष के सारे नैरेटिव को पूरी तरह तोड़ दिया है। मीडिया में हमारे नेता को लेकर जिस प्रकार की धारणाएँ गढ़ी जा रही थीं, उन्हें जनता ने ही नेस्तनाबूद कर दिया। लोगों के लिए यह आश्चर्य का विषय है कि 20 वर्षों के शासन के बाद भी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सामान्यतः राजनीति में ऐसा उदाहरण बहुत कम देखने को मिलता है।

उन्होंने आगे कहा कि श्री नीतीश कुमार मौसम की परवाह किए बगैर हर समय जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने जोड़ा कि बिहार की ग्रामीण सड़कों का माॅडल आज केंद्र सरकार भी अपना रही है, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

श्री झा ने कहा कि मार्च के अंत तक पार्टी का संगठनात्मक चुनाव संपन्न होना है। इस दृष्टि से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सदस्यता लक्ष्य को पूरा करना आवश्यक है, इसलिए सभी साथियों को प्राथमिकता के साथ इस अभियान में जुटना है। हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है, लिहाजा जिस तरह की सफलता पार्टी ने चुनाव में हासिल की है, उसी को सदस्यता अभियान में भी दोहराना है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी युगपुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। बिहार की जनता के प्रेम और आशीर्वाद से हमारे नेता ने लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जनता का जद (यू) पर अपार विश्वास है, इस लिहाज से हमें सदस्यता अभियान में रिकाॅर्डतोड़ सफलता हासिल करने का संकल्प लेना है। आप सभी श्री नीतीश कुमार के सिपाही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी स्वयं नीतीश कुमार भी हैं। जब हमारे नेता गंगा की धारा मोड़कर उसे गया, राजगीर और नवादा तक पहुँचा सकते हैं, तो मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी एकजुट होकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को निश्चित रूप से हासिल कर सकते हैं

विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि किसी भी पार्टी की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके संगठन की जडें कितनी गहरी और मजबूत हैं। संगठन जितना सशक्त होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ चुनाव में प्रदर्शन करेगी। संगठन को मजबूती देने का एकमात्र माध्यम है, अधिक से अधिक ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ना, जो पार्टी की नीतियों और हमारे नेता के नेतृत्व में आस्था रखते हों।

बैठक के क्रम में आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाली भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर भी पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस बैठक में मुख्य रूप से अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, मीडिया सेल के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ अमरदीप एवं श्री वासुदेव  (संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button