
शोक संदेश
राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम के बहनोई पूर्व मुखिया अंजारुल हक के इंतकाल पर राजद परिवार गमजदा है : एजाज अहमद
पटना 10 अप्रैल 2026
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद बताया कि राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम के बड़े बहनोई और मो आसिफ आलम के वालिद मो. अंजारुल हक़ ,पूर्व मुखिया, श्रीचंदपुर पंचायत, सदीसोपुर, प्रखंड: बिहटा पटना का 9 अप्रैल 2026 को रात 10:15 बजे इंतक़ाल हो गया। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राजाउन। इनके इंतकाल पर राष्ट्रीय जनता दल परिवार गमजदा है। और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ गहरी संवेदना है।
नेताओं ने अल्लाह तआला से उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करे, इसके लिए दुआ की है। आज ही नमाज़े जनाजा बाद नमाज़ ईशा उनके अबाई गांव में होगा । और उनके गांव में ही तदफीन किया जायेगा।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार



