पटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सुरक्षित बिहार, सशक्त बेटियां- महिला सुरक्षा नीतीश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – जद (यू0)

 

सुरक्षित बिहार, सशक्त बेटियां- महिला सुरक्षा नीतीश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – जद (यू0)

27 फरवरी 2026, पटना।

जद (यूू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं पार्टी मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने जारी बयान में कहा कि बिहार सरकार की प्रतिबद्धता सदैव से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की रही है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इसी संकल्प को और सशक्त बनाते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों और काॅलेजों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह विशेष इकाई शिक्षण संस्थानों के आसपास सतत निगरानी रखेगी, ताकि छात्राएं सुरक्षित और निर्भीक वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। ‘अभया ब्रिगेड’ न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

इसके साथ ही राज्य में विशेष महिला बटालियन की तैनाती का निर्णय भी लिया गया है, जो महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करेगी। यह पहल कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ महिलाओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी।

सरकार ने ‘पुलिस दीदी’ की अवधारणा के माध्यम से बेटियों को एक ऐसा भरोसेमंद सहारा देने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिससे वे किसी भी परिस्थिति में निडर होकर अपनी बात रख सकें। ‘पुलिस दीदी’ छात्राओं से नियमित संवाद स्थापित करेंगी, जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएंगी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण ही सशक्त समाज की आधारशिला है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार का यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ठोस संकल्प का प्रतीक है। बिहार की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button