ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का संजय सरावगी ने जताया आभार*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विधायक संजय सरावगी पहुंचे प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर, खाटू नरेश की पूजा-आर्चना की*

*बिहार भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का संजय सरावगी ने जताया आभार*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विधायक संजय सरावगी पहुंचे प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर, खाटू नरेश की पूजा-आर्चना की*

*संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध: संजय सरावगी*

पटना, 16 दिसंबर। दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद आज दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न संगठनों के लोग, समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचते रहे और बधाई और शुभकामनाएं देते रहे। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।

उन्होंने बधाई देने वाले स्नेहीजनों, सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार और धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, विश्वास और संगठनात्मक ऊर्जा से पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।

इससे पहले आज प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद विधायक संजय सरावगी दरभंगा के शिवाजीनगर, जीतूगाछी स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर पहुँचकर खाटू नरेश की पूजा-आर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करने तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहने के लिए बाबा खाटू श्याम से प्रार्थना की और बिहार के लोगों के लिए कल्याण की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button