Trending Newsदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सावित्रीबाई फुले जी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का अद्वितीय उदाहरण: दीपक प्रकाश* 

रालोमो कार्यालय में सावित्री बाई फुले जयंती का आयोजन सम्पन्न*

 

*सावित्रीबाई फुले जी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का अद्वितीय उदाहरण: दीपक प्रकाश

*रालोमो कार्यालय में सावित्री बाई फुले जयंती का आयोजन सम्पन्न

*पटना, 03 जनवरी 2026*

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित कैंप कार्यालय में सावित्री बाई फुले जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के युवा नेता एवं बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंत्री श्री प्रकाश ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने महिला शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर पूरे समाज को नई दिशा दी।उन्होंने आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले जी का विचार और संघर्षशील जीवन आज भी हमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।

युवा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने कहा कि उन्नीसवीं सदी के भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह एवं विधवा-विवाह निषेध जैसी अमानवीय कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्ष कर महिलाओं में शिक्षा, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की ज्योति प्रज्वलित करने वाली प्रथम भारतीय शिक्षिका एवं “राष्ट्रमाता” सावित्रीबाई फुले जी का पूरा जीवन प्रेरणास्रोत है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ साथी सुभाष चंद्रवंशी, हिमांशु पटेल, रामशरण कुशवाहा, मोहन यादव , वीरेंद्र दांगी, नितिन भारती, खुर्शीद अहमद , सौरभ सागर , अशोक कुशवाह, अजय कुशवाहा, अरविंद वर्मा, पप्पू मेहता, संजीव बबलू, अंजली कुशवाहा, नीलम कुमारी, अरुण कुशवाहा बबन कुशवाहा, दीनानाथ ठाकुर, प्रकाश कुशवाह, सोना प्रसाद यादव, मुकेश कुशवाहा आदि कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य लोग ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

2.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button