
सीएम नीतीश के लिए समाजहित सर्वोपरि – नवल शर्मा
18 फरवरी 2026, पटना।
जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि शराबबंदी के लिए बिहार सदैव सीएम नीतीश का ऋणी रहेगा। इसके जरिए नीतीश कुमार ने यह सिखाया कि सत्ता का सही अर्थ है समाज की बुराइयों पर प्रहार और मूल्यों की पुनर्स्थापना। उन्होंने यह उदाहरण स्थापित किया कि जनादेश का सर्वोत्तम उपयोग समाज के चरित्र निर्माण में होता है। राजस्व की परवाह किए बिना समाज को प्राथमिकता देने और लाखों माताओं-बहनों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली का दीप जलाने के लिए नीतीश कुमार सदैव याद किए जायेंगे ।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



