देशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 79 वाँ जन्मदिन*

सदाकत आश्रम में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

*धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 79 वाँ जन्मदिन*

*सदाकत आश्रम में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया*

*पटना. मंगलवार 09 दिसंबर 2025*

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एवं देश की लोकप्रिय नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी का 79वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में दोपहर 12:15 बजे केक काटकर उनके लम्बे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने सोनिया गांधी जी के योगदान, उनके त्याग, संघर्ष और देश की राजनीति में स्थापित आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा की सोनिया गांधी जी ने न सिर्फ़ देश की राजनीति को नई दिशा दी बल्कि संगठन को मजबूती, कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और देश को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में सुचिता और त्याग की प्रतीक सोनिया गांधी ने देश में राजनीतिक जीवन को एक आदर्श प्रदान किया है। भारतीय राजनीति में शायद ही त्याग की ऐसी प्रतिमूर्ति मिलें। सोनिया गांधी से सभी कांग्रेसजन को प्रेरणा मिलती है। उम्होने कहा कि त्याग और स्नेह की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने आजीवन वसुधैव कुटुम्बकम् के अवधारणा को अपनाया। सोनिया गांधी का विचार और जीवन शैली दोनों राजनीतिक आदर्श है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि सोनिया गांधी जी के विचारों—सेवा, त्याग, समर्पण और जनकल्याण—को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

सदाकत आश्रम में जन्मदिन कार्यक्रम में, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू,डा0 संजय यादव, सौरभ सिन्हा, नूतन पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, रौशन कुमार सिंह,मृणाल अनामय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र चैधरी, मनोज शर्मा, रूपम झा,शाश्वत केदार, उदय शंकर पटेल,सुधीर शर्मा,हीरा सिंह वग्गा, विश्वनाथ बैठा,अभिषेक कुमार, फिरोज हसन, सुरेश मुखिया राजीव कुमार, संजय महाराज, वरूण शर्मा, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

*राजेश राठौड़*

*चेयरमैन*

  1. *मीडिया विभाग*

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button