रालोमो की प्रदेश व जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग पटना, 30 नवम्बर ।

रालोमो की प्रदेश व जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग
पटना, 30 नवम्बर ।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश इकाई सहित सभी प्रकोष्ठो व जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने का फैसला लिया गया है | रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी को संचालित करने के लिए तत्काल पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है | समिति का संयोजक मदन चौधरी को बनाया गया है | सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और आर. के. सिन्हा समिति के सदस्य बनाये गए है | बैठक में मुख्य रूप से विधायक माधव आनंद, आलोक सिंह, सहित रामपुकार सिन्हा, जंगबहादुर सिंह, अंगद कुशवाहा, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, ब्रजेन्द्र पप्पू, चन्दन बागची, सुकुल राम और स्मृति कुमुद शामिल थी |
(फज़ल इमाम मल्लिक)
मोबाइल नं०- 9350102013/9868018472



