
*पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दी श्रद्धांजलि, जताई गहरी शोक संवेदना*
*पटना, 10 मार्च 2026* पूर्व विधायक स्व सतीश कुमार के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम आज कंकड़बाग स्थित स्व. सतीश कुमार के आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
राजेश राम ने कहा कि स्व. सतीश कुमार एक समर्पित जनप्रतिनिधि और समाज के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ पूर्व विधायक अनिल सिंह एवं किशोर कुमार ने भी स्व सतीश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश राठौड़
चेयरमैन मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस



