Trending Newsअपराधआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातचंडीगढ़छत्तीसगढ़झारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यविचारस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नागपुर हादसे पर जताया गहरा शोक, कहा—पीड़ित परिवारों के साथ है एनडीए सरकार

बिहार के 6 मजदूरों की मौत पर संजय सरावगी का बयान, एनडीए सरकार रखे हुए है पूरे घटनाक्रम पर नजर

*प्रेस विज्ञप्ति*

*प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नागपुर हादसे पर जताया गहरा शोक, कहा—पीड़ित परिवारों के साथ है एनडीए सरकार

*बिहार के 6 मजदूरों की मौत पर संजय सरावगी का बयान, एनडीए सरकार रखे हुए है पूरे घटनाक्रम पर नजर*

पटना,20 दिसंबर

नागपुर में हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री संजय सरावगी जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक मजदूरों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

श्री सरावगी जी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बिहार सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नागपुर में घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button