पटना

. गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के सामने विपक्ष बिखरा और भ्रमित दिखाई दे रहा

एनडीए की बनेगी प्रचंड बहुमत वाली सरकार : डॉ. धर्मशीला गुप्ता

चुनावी प्रचार में जनता ने मोदी की नीतियों पर जताया भरोसा, दोनों चरणों में रिकॉर्डतोड़ मतदान

 

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने दावा किया है कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखती है और भय तथा भ्रष्टाचार की राजनीति को अब नकार चुकी है।

 

चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. गुप्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनता से रूबरू हुईं। उन्होंने बताया कि लोगों की अपेक्षाएँ अब स्पष्ट रूप से विकास और सुशासन की ओर हैं।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और कार्यशैली को लेकर विश्वास और उत्साह दिखाई दिया है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित विभिन्न राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी जनसभाएँ कीं।

एनडीए की ओर से इन नेताओं ने एकजुट होकर जनता के बीच विकास की नीति और मौजूदा सरकार का संदेश पहुंचाया।

 

डॉ गुप्ता ने कहा कि दोनों चरणों में बंपर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं।

 

डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह उत्साह लोकतंत्र की परिपक्वता और जनता की जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा यह भारी मतदान स्पष्ट करता है कि जनता मौजूदा सरकार और विकास के एजेंडे के साथ है।

 

डॉ. गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के सामने विपक्ष बिखरा और भ्रमित दिखाई दे रहा है

अब बिहार की राजनीति का अगला अध्याय मतगणना के बाद सामने आएगा। फिलहाल चुनावी माहौल और मतदान के रुझान से संकेत साफ हैं कि मिथिला और दक्षिण बिहार के अधिकांश सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को भारी बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक, हर वर्ग के मतदाता किसान, महिला, युवा और व्यापारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और स्थिरता को वोट दिया है।

2.2/5 - (5 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button