Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

दलितों, पिछड़ों एवं अकलियतों के सामाजिक उत्थान में बी0 पी0 मंडल का बड़ा योगदान रहा: तेजस्वी प्रसाद यादव

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

दलितों, पिछड़ों एवं अकलियतों के सामाजिक उत्थान में बी0 पी0 मंडल का बड़ा योगदान रहा: तेजस्वी प्रसाद यादव

पटना 13 अप्रैल, 2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व0 बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जी की पुण्यतिथि माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में स्व0 मंडल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर श्री नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी स्वर्गीय मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा। स्वर्गीय मंडल ने हमेशा पिछड़े, दलित एवं अकलियत समाज के उत्थान की लड़ाई लड़ते रहे। देश में पिछड़े और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपा गया उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया। तदुपरान्त उसी मंडल आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व स्वर्गीय वी0पी0 सिंह ने 1990 के दशक में लागू कर दिया और पिछड़ों को सत्ता एवं नौकरी में इसके बाद अधिकाधिक भागीदारी मिली।

राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा बी0पी0 मंडल के द्वारा जो पिछड़ों के आरक्षण के लिए अनुशंसा की गई थी उसी का परिणाम रहा की आज पूरे भारत वर्ष में पिछड़ावाद की राजनीति को बल मिला।

इस अवसर पर स्व0 बी0पी0 मंडल के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, श्री सुरेश पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नवल यादव,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव,पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, एजया यादव, सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, इंजीनियर अशोक यादव, बल्ली यादव, मुकुंद सिंह, निर्भय कुमार अंबेडकर, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,भाई अरुण कुमार, प्रमोद कुमार राम, कुमार राय, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, डॉ लालदेव प्रसाद यादव ,जेम्स यादव, मनीष प्रजापति,सलमान अख्तर, मोहिबुल हसन हीरा, सरदार रणजीत सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव,ओम प्रकाश चौटाला, विमल राय, रीना चौधरी, नीतू कुमारी, डॉ राजेश यादव, संजय यादव,अफरोज आलम, मीना राय, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्व0 बी0पी0 मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राजद, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button