Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली एवं समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती राजद कार्यालय में मनाई गई

 

महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली एवं समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती राजद कार्यालय में मनाई गई

पटना 09 जनवरी, 2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महिलाओं में शिक्षा की अलख जगानेवाली समाज सुधारक फातिमा शेख जी की जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि फातिमा शेख देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी। इन्होंने सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर काम किया व दलित और मुस्लिम महिलाओं, बच्चों को शिक्षित करने की शुरूआत की। यही नहीं इन्होंने 1848 में लड़कियो के लिए देश में पहली स्कूल की स्थापना भी की थी।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्तश्रीमती मधु मंजरी , प्रदेश महासचिव श्री संजय यादव, श्री प्रमोद कुमार राम,श्री बल्ली यादव, श्री मदन शर्मा, श्री निर्भय अंबेडकर, भाई अरुणकुमार, हरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष श्री राजेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय, डॉ लालदेव प्रसाद यादव, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री गणेश कुमार यादव, श्री शिवेंद्र तांती, श्री अरुण कुमार गुप्ता,श्री राजीव कुमार श्री श्रवण कुमार, श्रीमती नीतू कुमारी,सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

इस बीच प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि समाजवादी नेता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गुलाम सरवर की जयंती कल राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई जाएगी

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राजद, बिहार।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button