Trending Newsअरवलआस्थागयाजहानाबादट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जद(यू) प्रदेश कार्यालय में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई

बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन की संघर्ष-गाथा युगों-युगों तक नई पीढ़ियों को प्रेरित करेगी - उमेश सिंह कुशवाहा

जद(यू) प्रदेश कार्यालय में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई

 

बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन की संघर्ष-गाथा युगों-युगों तक नई पीढ़ियों को प्रेरित करेगी – उमेश सिंह कुशवाहा

02 फरवरी 2026, पटना।

 

सोमवार को जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में ‘‘बिहार लेनिन’’ अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री सह मा0 विधायक श्री जयंत राज, पूर्व मंत्री सह मा0 विधायक श्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, मा0 विधायक श्रीमती अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) श्री चंदन कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा, ई0 रामचरित्र प्रसाद, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डाॅ0 रंजू गीता, श्रीमती श्वेता विश्वास, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्री संतोष कुशवाहा, श्री वीरेंद्र सिंह दांगी, श्री अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रो0 प्रमिला प्रजापति, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, श्री ओमप्रकाश सिंह ‘सेतु’, श्री धीरज कुशवाहा, श्रीमती रेणुका कुशवाहा, श्री पंकज कुमार सिंह, श्री चंद्रिका सिंह दांगी, श्री रामकुमार राम, श्रीमती कंचन माला चैधरी, श्री चंदन पटेल, श्री शिवशंकर निषाद सहित कई नेतागण उपस्थित रहे, सभी ने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद को नमन किया।

 

इस मौके पर श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने शोषित, वंचित और उपेक्षित तबकों को न्याय एवं अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्षों की वह अमर गाथा है, जिसे सुनकर और पढ़कर आज भी लोगों का रोम-रोम सिहर उठता है। उनके संघर्ष और विचारों की गाथा युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। बाबू जगदेव प्रसाद का जीवन हमें यह सिखाता है कि परिवर्तन की लड़ाई भले ही लंबी हो, लेकिन यदि उसे सत्य और साहस के साथ लड़ा जाए तो वह इतिहास रचती है। जब-जब शोषितों और वंचितों के हक और अधिकारों की बात होगी, तब-तब बाबू जगदेव प्रसाद का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद द्वारा देखे गए समतामूलक समाज के सपने को साकार करने की दिशा में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री नीतीश कुमार ने उनके विचारों, आदर्शों और समाजवादी मूल्यों को आत्मसात करते हुए शोषित, वंचित और गरीब तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिसके परिणामस्वरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्गों के जीवनस्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button