नए संकल्पों के साथ विकास की रफ्तार तेज, नीतीश नेतृत्व में बिहार होगा आत्मनिर्भर – अंजुम आरा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
नए संकल्पों के साथ विकास की रफ्तार तेज, नीतीश नेतृत्व में बिहार होगा आत्मनिर्भर – अंजुम आरा
पटना 22 नवम्बर 2025
जद(यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अगुवाई में वर्ष 2025 से 2030 तक का समय बिहार के लिए औद्योगिक क्रांति का काल साबित होगा, जहां राज्य में नए‐नए उद्योगों की स्थापना के साथ एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार को आत्मनिर्भर, सक्षम और तेजी से विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने हेतु हमारी सरकार ने स्पष्ट संकल्प लिया है और आने वाले पांच वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने, तकनीक आधारित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कदम उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि विकास किसी नारे का विषय नहीं, बल्कि सतत प्रयासों का परिणाम है, और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हमेशा यह साबित किया है कि संकल्प और संवेदनशीलता से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का समाधान संभव है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं आने वाले वर्षों में बिहार का विकास देश के सामने उदाहरण पेश करेगा और हर क्षेत्र के युवा को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के सहयोग और सरकार की प्रतिबद्धता के साथ अब बिहार विकास के उस पथ पर बढ़ चुका है, जहां रुकावट की कोई जगह नहीं है, केवल नई उपलब्धियों की तरफ अग्रसर होना है
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव


