





*शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए शिक्षकों व संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता*
——————————–
प्रो. परमानंद सिंह ‘मदन’ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर पुस्तक का विमोचन
=================
पटना, 29 मार्च – शिक्षक आंदोलन के बहुचर्चित हस्ताक्षर, स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानी, प्रख्यात इतिहासकार , लेखक तथा पूर्व विधायक एवं विधान पार्षद प्रो. परमानंद सिंह ‘मदन’ की 95 वीं जयंती का उद्घाटन करते हुए बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए सभी कोटि के शिक्षकों व संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। बिहार विधान परिषद सभागार में आयोजित समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए विश्व शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रो ए. के. महंथी ने सभी शिक्षक संगठनों का आह्वान किया कि एक मंच पर आकर मौजूदा व्यवस्था के विरुद्ध सशक्त आवाज उठायें। पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में आमूल परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त किया।अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( एआईफुक्टो), बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) एवं बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ” बिहार का शिक्षक आन्दोलन और प्रो परमानंद सिंह ‘मदन'” विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो डॉ कार्यानन्द पासवान ने किया, जबकि मंच संचालन समाजसेवी अनिल कुमार राय ने किया।
एआईफुक्टो की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रो. परमानंद सिंह ‘मदन’ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी व्यास जी, प्रो तरुण, प्रो पारस नाथ, प्रो लाल बाबू यादव, डॉ सरद कुमारी, रामबाबू कुमार, रविन्द्र कुमार राय, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित करते हुए प्रो. परमानंद सिंह ‘मदन’ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपना अनुभव साझा करते हुए उन्हें अद्वितीय की संज्ञा से नवाजा।
आयोजन के द्वितीय सत्र प्रो लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस सत्र में एआईफुक्टो के 34 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों महासचिव डॉ अरुण कुमार, उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह व डॉ हरिशचन्द्र शाही और क्षेत्रीय सचिव डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा को अंगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनेकों शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, प्रबुद्धजन और शिक्षक नेतागण उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख प्रो परमानंद सिंह ‘मदन’ की पुत्री कुमारी शरद, अनिल कुमार राय, अजय कुमार सिंह, प्रो अरुण गौतम, डॉ सुमंत कुमार सिन्हा, शिव ईश्वर सिंह , डॉ रविन्द्र कुमार सिंह, प्रो सुशील कुमार झा, डॉ पितृ कुमार आदि थे।
*प्रो अरुण गौतम*
मीडिया प्रभारी
*बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ* (FACTNEB)
Email factneab.media@gmail.com
Mob no 9204206735



