पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों की खैर नहीं है, उन्हें प्रदेश से बाहर ही जाना होगा: सम्राट चौधरी*

‎*उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत, जमकर लगे नारे

‎*नीतीश कुमार के सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी: सम्राट चौधरी*

‎*बिहार के सुशासन ने प्रदेश में अराजकता और जंगलराज को समाप्त किया: सम्राट चौधरी

‎*बिहार में अपराधियों की खैर नहीं है, उन्हें प्रदेश से बाहर ही जाना होगा: सम्राट चौधरी*

‎पटना, 22 नवंबर। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर आज पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एनडीए के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।

‎दरअसल, गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे.

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है।

‎उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित होने की चिंता की जाएगी।

‎उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है। आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी.”

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा, “बिहार में सुशासन है। बिहार में एक व्यवस्था खड़ी है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है। बिहार से बाहर ही अपराधियों को जाना होगा।”

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button