Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए जिला पर्यवेक्षकों एवं बीपीसीसी कनेक्ट सेंटर की बैठक संपन्न*

 

*संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए जिला पर्यवेक्षकों एवं बीपीसीसी कनेक्ट सेंटर की बैठक संपन्न*

*पटना दिनांक 18 मार्च 2026

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिला पर्यवेक्षकों एवं बीपीसीसी कनेक्ट सेंटर की एक आवश्यक बैठक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी का स्पष्ट निर्देश है कि संगठन में सेकंड लाइन और थर्ड लाइन के नेताओं को अवसर दिया जाए, साथ ही वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी स्तरों पर संतुलन और सहभागिता आवश्यक है

उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत 163 जिला पर्यवेक्षकों को विभिन्न जिलों में नियुक्त किया गया है, जो जनवरी माह से ही सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रखंड स्तर के नेताओं को जिला स्तर तक और जिला स्तर के नेताओं को प्रदेश स्तर तक आगे बढ़ाना है, ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

राजेश राम ने बीपीसीसी कनेक्ट सेंटर एवं सभी जिला पर्यवेक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अत्यंत ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि प्रखंड अध्यक्षों की संभावित सूची 20 मार्च तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक का संचालन बीपीसीसी कनेक्ट सेंटर के मिन्नत रमानी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया चेयरमेन राजेश राठौड़, मिन्नत रहमानी, कुमार आशीष, कमल कमलेश, गुंजन पटेल, पंकज यादव, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, प्रेमचन्द सिंह, कुमारी माला, शशि बी पंडित, अरविन्द लाल रजक, मुन्द्रिका सिंह यादव, शशि शेखर सिंह, विमलेश तिवारी, मृणाल अनामय, शशांत शेखर, दौलत इमाम, सुधीर कुमार शर्मा, नदीम अंसारी, प्रकाशचंद्र झा, डा0 इन्द्रदीप कुमार चन्द्रवंशी, कुणाल किशोर सहनी, रंजीत कुमार बाल्मीकी, डा0 गौरव वर्मा, प्रभाकर झा, राकेश कुमार मुन्ना, श्रीधर तिवारी, कृपाशंकर शाही, डा0 सत्यजीत सिन्हा,, राजेन्द्र चैधरी, मिथिलेश कुमार चैधरी, अजीत कुमार सिंह, डा0 अभिषेक कुमार,उमेश मांझी, विनय प्रताप सिंह, विश्वनाथ प्रसाद यादव, राजीव कुमार मिश्रा, सत्येन्द्र नारायण, राहुल सिंह चैहान, डा0 अमन कुमार, डा0 किशोरी लाल, विशाल मलहोत्रा, किशोर कुमार, राम शंकर कुमार पान, रंजीत यादव, अनिल तिवारी, राजीव रंजन पाण्डेंय, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, अरूण कुमार विन्द सभी जिला प्रवेक्षक मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन,मीडिया विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

4/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button