DharmTrending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

कल 11 अप्रैल 2026 को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अभिनंदन समारोह (इस्तकबालिया तकरीब) कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित किया गया है : एजाज अहमद 

प्रेस विज्ञप्ति

कल 11 अप्रैल 2026 को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अभिनंदन समारोह (इस्तकबालिया तकरीब) कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित किया गया है : एजाज अहमद

पटना 10 अप्रैल 2026

राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का कल दिनांक 11 अप्रैल 2026 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में अभिनंदन समारोह( इस्तकबालिया तकरीब) का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी , प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी सहित अल्पसंख्यक समाज के माननीय माननीय सांसद,विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहेंगे।

एजाज ने बताया कि राज्य भर से अल्पसंख्यक समाज की बड़ी भागीदारी होगी क्योंकि तेजस्वी प्रसाद यादव जी लालू जी के विचारों के साथ नफरत के खिलाफ नौकरी और रोजगार वाली राजनीति को आयाम दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार और देश से सांप्रदायिक शक्तियों को हटाने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है और इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल कृत संकल्पित है।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button