
प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ
कल 24 जनवरी 2026 को राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह मनाया जाएगा ; नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव राजद कार्यालय में होने वाले जयंती समारोह में शामिल होंगे : एजाज अहमद
पटना 23 जनवरी 2026
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 24 जनवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया जाएगा।
इसी क्रम में पटना जिला और महानगर के द्वारा राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह मनाया जाएगा।
इस अवसर पर जयंती समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे।
इस समारोह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, माननीय सांसद, माननीय विधायक, विधानपार्षद,पूर्व विधायक , पूर्व विधान पार्षद सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी,सहित सभी जिला और प्रखंड स्तर के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल,बिहार



