खेलट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

पटना:लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी कंकड़बाग और शाखा मैदान पटना में आज से बिहार रुरल लीग का ट्रायल प्रारंभ हो

पटना:लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी कंकड़बाग और शाखा मैदान पटना में आज से बिहार रुरल लीग का ट्रायल प्रारंभ हो गया।ट्रायल का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजय गुप्ता , बिहार रूरल लीग के चेयरमैन सरफराज हुसैन,बीसीएल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, बीसीए जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार द्वारा कोऑर्डिनेटर सह मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया गया।साथ ही इस अवसर पर बीजेपी नेता समाज सेवी रणजीत कुमार, संयोजक संतोष कुमार और सह संयोजक सुधीर कुमार को संयोजक प्रिंस कुमार और सह संयोजक रवींद्र मोहन मौजूद थे।इस अवसर पर चेयरमैन सरफराज हुसैन ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि आप अपने प्रतिभा का जौहर दिखाए ,आपके रास्ते हम तय करेंगे । आपमें प्रतिभा दिखी तो बीसीसीआई तक आपके रास्ते में कोई रुकावट नहीं होगी ।इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स ,इवेंट मैनेजर बिहार रुरल लीग द्वारा टी शर्ट लॉन्च करवाया गया जो चयनकर्ताओं को उपहार स्वरूप भेट किया गया ।राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई वही बीसीएल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि 14 करोड़ की आबादी वाले राज्य में मुंबई और गुजरात के तर्ज पर एक और एसोसिएशन की मान्यता मिलनी चाहिए। को ऑर्डिनेटर रूपक कुमार ने बताया कि जिनका पंजीकरण नहीं है वो 17 तारीख़ को दोनों मैदान पर सुबह नौ बजे रिपोर्ट करेंगे आज चयन प्रक्रिया में 636 खिलाड़ी ने भाग लिया है दोनों मैदान पे।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button