Trending Newsअपराधअरवलट्रेंडिंगदिल्लीनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

परसा के गंज मुसहरी में 3 साल की महादलित समाज की बच्ची के साथ हुए बलात्कार और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की जांच के लिए उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच टीम घटनास्थल का कल दौरा करेगी : एजाज अहम

प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ

परसा के गंज मुसहरी में 3 साल की महादलित समाज की बच्ची के साथ हुए बलात्कार और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की जांच के लिए उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच टीम घटनास्थल का कल दौरा करेगी : एजाज अहम

पटना 4 अप्रैल 2026

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को एक शर्मसार कर देने वाली घटना की सूचना मिली है। विदित हो कि राज्य में ऐसी घृणित घटनाओं के संबंध में समय-समय पर जानकारी मिलती रहती है। खासकर बिहार विधान सभा के चुनाव के बाद जो फिर से एनडीए सरकार गठित हुई है, उसके कार्यकाल में सबसे पहले खगड़िया जिला में ऐसी ही घटना घटित हुई थी, जिसने समाज और इस प्रान्त को झकझोर दिया। खगड़िया जिला के उस घटना में चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत की गई थी। इसी प्रकार कल दिनांक 03 अप्रैल, 2026 को पटना जिला के परसा बाजार थानान्तर्गत गंजपर मुशहरी गांव में रात के करीब 11ः30 बजे तीन साल की बच्ची के साथ ऐसी ही हैवानियत और दरिन्दगी की घटना में चार लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है, जिसमें बच्ची के अपने चाचा श्री लक्ष्मण मांझी की भी संलिप्तता उजागर हुई है। लगातार इस प्रान्त में अबोध तथा नाबालिग बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं घट रही है। भारतीय जनता पाटी और जनता दल (यू0) के लोगों के द्वारा ढोल पीटा जाता रहा है कि बिहार में सुशासन का राज चल रहा है। बावजूद इसके राज्य और समाज को कलंकित कर देने वाली ऐसी घिनौनी घटनाएं घटती हो रही है। बताया जाता है कि पीड़िता श्री राजू मांझी (दलित) की यह पीड़िता तीन साल की बच्ची है और एम्स (पटना) में भर्ती है, जिसके शरीर से खून का बहना बंद नहीं हुआ है। ऐसी घटनाएं कब तक इस सुशासन के राज्य में होती रहेगी, जिसके थमने की कोई गारंटी का आभास नहीं प्रतीत होता है।

एजाज ने आगे बताया कि इस घटना की स्थलीय जांच कराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के द्वारा विचारोपरान्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी जी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच कमिटी गठित की गई । जिसमें श्री अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, राष्ट्रीय महासचिव, सदस्य, श्रीमती मधु मंजरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता, सदस्य, श्री मदन शर्मा, प्रदेश महासचिव, राजद, संयोजक

5. श्री निर्भय अम्बेदकर, प्रदेश महासचिव, राजद,सदस्य,श्री प्रमोद कुमार राम, प्रदेश महासचिव, सदस्य,श्री दीपक मांझी, जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, सदस्य

पटना जिला राजद सह सदस्य जिला परिषद, फुलवारी शरीफ ।

एजाज ने आगे बताया कि जांच समिति तत्काल स्थलीय जांच कर पूर्ण तथ्यों से तथा अब तक की गई आवश्यक कार्रवाई से संबंधित विषय वस्तु से राज्य कार्यालय को अपनी अनुशंसा के साथ एक जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध करायेगे।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button