आस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के निधन पर पार्टी में शोक की लहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माताजी के निधन पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किया शोक व्यक्त

‎*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के निधन पर पार्टी में शोक की लहर

‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माताजी के निधन पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किया शोक व्यक्त

‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माँ के निधन पर एनडीए के नेताओं ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

‎पटना, 13 फरवरी। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का आज 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

‎दिवंगत राधा देवी सरावगी गहरी धार्मिक प्रवृत्ति की थीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल थीं। उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार सहित उनके शुभचिंतकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर एनडीए के कई नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है

‎बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, “मुझे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

‎उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, “प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ परिवारजनों के साथ हैं

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के निधन पर प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, संजय मयूख,शिवेश राम,राधा मोहन शर्मा,राजेश वर्मा,लाजवंती झा,राकेश कुमार, संतोष पाठक, सिद्धार्थ शंभु, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, सह-मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button