अपराधउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातचंडीगढ़छत्तीसगढ़झारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यविचारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

बिहार की बेटियों के अपमान पर मौन क्यों हैं पीएम मोदी और सीएम नीतीश: राजेश राम*

बिहार की बहन बेटियों की कीमत लगाना बंद करें भाजपा, सदन से सड़क तक कांग्रेस करेगी विरोध, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग: राजेश राम*

*बिहार की बेटियों के अपमान पर मौन क्यों हैं पीएम मोदी और सीएम नीतीश: राजेश राम*

 

*बिहार की बहन बेटियों की कीमत लगाना बंद करें भाजपा, सदन से सड़क तक कांग्रेस करेगी विरोध, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग: राजेश राम*

*उत्तराखंड भाजपा नेता का बिहार की बच्चियों पर टिप्पणी संघी मानसिकता की उपज: राजेश राम*

*प्रधानमंत्री मोदी कब देंगे बिहार को चुनावी वादों के मुताबिक राशि का आवंटन: राजेश राम*

*पटना. सोमवार, 05 जनवरी 2026*

बिहार की बहन बेटियों के अपमान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन क्यों हैं? बिहार की बच्चियों की कीमत लगाने वाले उत्तराखंड भाजपा सरकार के मंत्री के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तल्ख टिप्पणी की है और उन्हें लफंगा बताया। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संघी मानसिकता से ग्रस्त ऐसे राजनीतिक लफंगे लगातार बिहार की बहन बेटियों के अस्मिता से खिलवाड़ करने का काम करते हैं। यह भाजपा की संस्कृति है कि जो जितना भड़काऊ और महिलाओं को अपमानित करेगा उसे उतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। हम उनके बयान की खिलाफत करते हैं और आने वाले समय में सड़क से सदन तक इस बात का विरोध करेंगे कि आखिर भाजपा नेताओं को हमारी बिहार की बहन बेटियों के अपमान का लाइसेंस किसने दे दिया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मांग की है कि यदि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहन बेटियों के अस्मिता के रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं तो अविलंब मंत्री की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और उनके पति की भाजपा से निष्कासन करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए बृज भूषण शरण सिंह, कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य भाजपा नेताओं के महिलाओं के प्रति किए गए कुकृत्य के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें दंडित किए जाने के बजाय अपने दल में बनाए रखने को भाजपा का असली चेहरा और चरित्र बताया। उन्होंने कहा कि जब बिहार की बेटियां मीडिया, राजनीतिक क्षेत्र, प्रशासनिक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं तो इससे भयभीत लोग बिहार की छवि खराब कर रहे हैं। भाजपा ने शुरू से बिहार की महिलाओं का अपमान किया है और पहले भी कई उनके नेताओं ने ऐसा किया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड भाजपा के नेता गिरधारी लाल साहू ने भी अपने पूर्ववर्ती नेताओं का अनुसरण किया है।

साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कभी माननीय प्रधानमंत्री जी ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन आज पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है—

‘भाजपा नेताओं से बेटी बचाओ’

संस्कार और संस्कृति की दुहाई देने वाली भाजपा और उसके नेताओं का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। विशेषकर हमारी बहन-बेटियों को लेकर उनकी घृणित मानसिकता और निर्लज्ज व्यवहार सामने आ चुका है। सत्ता के नशे में चूर भाजपाई नेता और कार्यकर्ता जिस गिद्ध नज़र से हमारी बच्चियों को देख रहे हैं, उनकी बोली लगा रहे हैं—वह किसी भी दुष्कर्मी की मानसिकता से कम नहीं है।

–पिछले दिनों उत्तराखंड की भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण विभाग संभालने वाली मंत्री महोदया के पति ने जिस प्रकार से बिहार की बेटियों की बोली लगाई, जिस प्रकार से करोड़ों बहनों को अपमानित किया, वह अत्यंत शर्मनाक है। लेकिन उससे भी अधिक शर्मनाक है इस मामले में माननीय प्रधानमंत्री, केंद्र एवं राज्य सरकार की चुप्पी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य नेतृत्व तक सब मुंह में दही जमाए क्यों बैठे हैं ?

आज मैं पूछना चाहता हूँ—

आज बिहार की बेटियों की बोली लगाई जा रही है,

–माननीय प्रधानमंत्री जी, आपको नींद कैसे आ रही है?

–क्या बिहार की बेटियों का अपमान आपको स्वीकार है?

–बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी, बिहार की बेटियों के इस अपमान पर आप क्यों चुप हैं

–क्या बेटियाँ सिर्फ आपके लिए वोट हैं—क्या उनकी फ़िक्र आपको सिर्फ चुनाव में ही होती है?

यह पहली बार नहीं है कि भाजपा नेताओं ने हमारी बहन-बेटियों को अपमानित करने का काम किया है।

–भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा इस देश की एक बेटी के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके पिता की जेल में हत्या करवाई गई। पीड़िता के कई परिजनों की हत्या करवाई गई। पीड़िता पर भी कई बार जानलेवा हमले हुए। आज देश उस बेटी के लिए न्याय मांग रहा है।

– उत्तराखंड की ही बेटी अंकिता भंडारी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले में प्रदेश के बड़े भाजपाई नाम सामने आए। आज उत्तराखंड सहित पूरा देश अंकिता बेटी के न्याय के लिए लड़ रहा है, लेकिन भाजपाई सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है ।

–पूर्व भाजपाई मंत्री स्वामी चिन्मयानंद द्वारा अपनी ही छात्रा के शोषण का मामला हो,

–कर्नाटक में मोदी जी के एक सहयोगी सांसद ने कई महिलाओं के साथ लगातार हैवानियत की, बावजूद इसके मोदी जी उसके लिए वोट मांगने गए।

–मोदी जी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित बीएचयू की छात्राओं के साथ भाजपा आईटी सेल के नेताओं ने हैवानियत की।

–भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा दुर्व्यवहार के खिलाफ देश के लिए मेडल लाने वाली सैकड़ों बेटियाँ सरकार की गर्दन के नीचे महीनों प्रदर्शन करती रहीं—सरकार ने उन बेटियों को सुनना तो दूर, उन पर लाठियाँ भांजी गईं।

ऐसे दर्जनों मामले हैं, जिनमें भाजपा नेताओं ने सरेआम हमारी बहन-बेटियों की इज्जत को तार-तार किया है

देश को सोचना होगा

कि कब तक हम

अपनी बहन-बेटियों की इज्जत से खेलने वाले,

उन्हें सिर्फ पुरुषों के हाथों का खिलौना समझने वाले,

उन्हें चारदीवारी में कैद कर गुलाम बनाने की मानसिकता वाले लोगों

के हाथों में देश की सत्ता सौंपेंगे?

दूसरी तरफ उन्होंने प्रधानमंत्री के चुनावी वायदों की याद दिलाते हुए कहा कि चुनावों में बिहार को हजारों करोड़ का वादा करके चुनावी रैलियों में तालियां और वोट बटोरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब यह बताएंगे कि बिहार के लिए आवंटित विकास राशि का उन्होंने भुगतान राज्य सरकार को कर दिया है! प्रधानमंत्री की वादाखिलाफी नई नहीं है। बिहार में सरकार बनते वें अपने वादे भूल जाते हैं और जनता को उनके हाल पर छोड़कर विदेश घूमने निकल जाते हैं।

इस दौरान मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, नदीम अख्तर, मिथिलेश निषाद भी मौजूद रहें।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button