Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश सरकार की पहल से मखाना की खेती को बढावा और किसानों की आय में सार्थक सुधार – जद (यू)

 

नीतीश सरकार की पहल से मखाना की खेती को बढावा और किसानों की आय में सार्थक सुधार – जद (यू)

26 दिसंबर 2025

 

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि बिहार सरकार राज्य के 16 जिलों में मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा। इस योजना के तहत किसानों को इकाई लागत का 75 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप मखाना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। सरकार का यह निर्णय न केवल बिहार के कृषि विकास को नई गति देगा, बल्कि किसानों की आय में भी सार्थक सुधार लाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। मखाना की खेती को प्रोत्साहन देकर राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कृषि बाजार में बिहार की पहचान को और भी सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह कदम किसानों के हितों को सुरक्षित करने, आधुनिक खेती को प्रोत्साहित करने और बिहार को कृषि आधारित उद्योगों का केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

यह योजना बिहार सरकार की दूरदर्शी सोच और किसान हितैषी नीतियों का प्रमाण है, जो आने वाले समय में राज्य के आर्थिक विकास और समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button