Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश माॅडल का परिणाम, उद्योगों की स्थापना से रोजगार सृजन को मिल रहा बल – जद (यू)

 

नीतीश माॅडल का परिणाम, उद्योगों की स्थापना से रोजगार सृजन को मिल रहा बल – जद (यू)

23 जून 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने जारी बयान में कहा कि हाजीपुर में लगभग 17 करोड़ 25 लाख रुपये के निवेश से अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना को मिली स्वीकृति बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना न केवल लगभग 200 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर कृषि एवं खाद्य आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

यह उपलब्धि माननीय नीतीश कुमार द्वारा पिछले दो दशक में अपनाई गई दूरदर्शी औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। बिहार में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने, औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार करने तथा निवेशकों को पारदर्शी एवं सरल प्रक्रियाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार किए गए प्रयासों का ही यह सकारात्मक परिणाम है।

माननीय नीतीश कुमार की तत्कालीन सरकार ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, औद्योगिक क्षेत्र विकास, तथा उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था जैसे अनेक सुधारात्मक कदम उठाए। इन्हीं नीतिगत पहलों के कारण आज राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के निवेशक बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आ रहे हैं। गोरौल में स्थापित होने वाली यह खाद्य प्रसंस्करण इकाई इस विश्वास का प्रमाण है कि बिहार अब केवल उपभोक्ता राज्य नहीं, बल्कि विनिर्माण और मूल्य संवर्धन का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने की माननीय नीतीश कुमार की सोच का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय उत्पादों का मूल्य संवर्धन करना तथा ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना रहा है।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में आने वाले समय में बिहार के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में इसी प्रकार की और परियोजनाएं स्थापित होंगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण का संकल्प और मजबूत होगा।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button