DharmTrending Newsआस्थाऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागोपालगंजजमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

छठ महापर्व पर प्रदेशवासियों एवं देश-विदेश में रह रहे बिहारवासियों को उमेश सिंह कुशवाहा ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ* 

*छठ महापर्व पर प्रदेशवासियों एवं देश-विदेश में रह रहे बिहारवासियों को उमेश सिंह कुशवाहा ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*

बिहार जनता दल (यू०) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने लोकआस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के पावन अवसर पर समस्त राज्यवासियों तथा देश-विदेश में रह रहे सभी बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में उदीयमान सूर्य के साथ अस्ताचलगामी सूर्य की भी पूरी श्रद्धा के साथ उपासना की जाती है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा पर्व है, जो हमें जीवन के हर उतार-चढ़ाव में समान भाव रखने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देता है। यह महापर्व सामाजिक समरसता और समानता का भी अद्भुत उदाहरण है। साथ ही, यह चार दिवसीय अनुष्ठान हमें सादगी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पावन संदेश देता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान सूर्य और छठी मैया से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह महापर्व संपूर्ण बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, हर्षोल्लास और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही, उन्होंने राज्य के विकास और प्रगति की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं से इस पवित्र पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और पूरे भक्तिभाव के साथ मनाने की अपील की है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button