DharmTrending Newsअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादज्योतिषझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रदेशवासियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

*लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रदेशवासियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

*पटना 14 नवंबर 2026*

*बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम ने* लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा एवं सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। भगवान सूर्य की उपासना को समर्पित यह महापर्व आस्था, साधना, तप और त्याग का अद्वितीय संगम है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, अनुशासन, स्वच्छता और पारिवारिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

राजेश राम ने कहा कि छठ पर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान है, जिसकी महत्ता देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी स्थापित हुई है। इस महापर्व में जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना करते हैं।

*प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने* भी लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई देते हुए

भगवान भास्कर और छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा बिहार में अमन-चैन और सामाजिक सद्भाव कायम रहे।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग, बिहार कांग्रेस

4/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button