Dharmआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादज्योतिषझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की* 

स्थान : पटना, बिहार

तिथि : 15 नवंबर, 2025

*छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की*

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर अपने पटना स्थित 3, टेलर रोड आवास पर सपरिवार अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को सायंकालीन अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मइया से समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान संपूर्ण आवासीय परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा।

इस अवसर पर श्री नितिन नबीन जी ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि आज की युवा पीढ़ी भी छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मना रही है। नई पीढ़ी द्वारा इस महापर्व की परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक मान्यताओं को आत्मसात करना हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का सुखद संकेत है। यही कारण है कि लोक आस्था का यह महापर्व आज देश की सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

उन्होंने कहा कि आज हमने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया है और कल प्रातः उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर इस महापर्व का विधिवत समापन करेंगे। छठ महापर्व की यही विशिष्ट परंपरा है, जिसमें हम अस्त होते और उदित होते, दोनों स्वरूपों में भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, समानता, अनुशासन और लोककल्याण का संदेश देता है।

श्री नितिन नबीन जी ने कहा कि आज बिहारवासी देश और दुनिया के जिस भी कोने में हैं, वे पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है, जो देश-विदेश में बसे बिहारवासियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ता है।

इस पावन अवसर पर उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना की कि बिहार सहित देश के सभी नागरिक स्वस्थ एवं निरोग रहें। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, चहुँमुखी विकास हो तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button