Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदानौकरीपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधेपुरामध्यप्रदेशमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासिवानसीतामढ़ीसुपौल

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के अनिल कुमार झा की जीत एनडीए को करारा जवाब दिया ;

तेजस्वी यादव की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी से मिले परिणामों से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी : एजाज अहमद 

 

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के अनिल कुमार झा की जीत एनडीए को करारा जवाब दिया ;

तेजस्वी यादव की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी से मिले परिणामों से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी : एजाज अहमद

पटना 29 अक्टूबर 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के श्री अनिल कुमार झा की जीत को तेजस्वी प्रसाद यादव की सक्रियता, राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी और मेहनत की जीत बताया। और कहा कि जिस मुस्तैदी के साथ डटे रहकर कार्यकर्ताओं ने एनडीए नेताओं के दबाव में हो रहे खेल को विफल कर दिया और बता दिया कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक अधिकार के लिए राष्ट्रीय जनता दल का एक-एक नेता कार्यकर्ता पूरी तरह से समर्पित है।

इन्होंने आगे कहा कि दूसरे वरीयता क्रम में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की साजिश को प्रबुद्ध वर्ग के स्नातक वोटरों ने भाजपा की चाल को विफल किया यह आने वाले समय में बिहार की राजनीति को एक नया आयाम और दिशा देगा।

इन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भाजपा और जद यू के नेता लगातार परिणाम से पहले ही बधाई का ट्वीट कर रहे थे और दबाव बनाने के लिए जिस तरह की व्यूह रचना रची थी, उसे राष्ट्रीय जनता दल और स्नातक वोटरों ने तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूरी तरह से विफल कर दिया। लोकतंत्र को जीवंत रखने के लिए जिस तरह से तेजस्वी जी लगातार सक्रियता दिखाएं उसी का परिणाम है की चारों जिला के राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता मजबूती के साथ डटे रहकर सत्तापक्ष की चाल को सफल कर दिया । और एनडीए अपने अनुसार जो परिणाम हासिल करना चाहता था उसे विफल करके वोट चोरों को करारा जवाब दिया। राष्ट्रीय जनता दल ने यह साबित कर दिया कि जन दबाव और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से लोकतंत्र में वोट की चोरी की साजिश को विफल किया जा सकता है और इस परिणाम से राष्ट्रीय जनता दल के मनोबल और नेतृत्व की समझ को आगे बिहार की राजनीति को एक नई दिशा देने में सहायता मिलेगी।

(एजाज अहमद)

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button